मछली पालन को का बिज़नेस करने वाले किसान साथियों के मन में बहुत से सवाल होते हैं । वैसे भी हम जब नया कुछ करना शुरू करते हैं । और हमें उस काम के बारें में अधिक जानकारी नही होती है । ऐसे में बहुत से सवाल होते हैं जिनके जवाब हम पाना चाहते हैं ।मछली पालन (fish farming) करने लिए कैसे करें ? मछली पालन (fish farming) में सरकारी योजना की जानकारी किससे मालूम करें ! मछली पालन के बारे में अपने जिले या ब्लाक में किस अधिकारी से मिलें ऐसी बहुत सी समस्याओं के समाधान के बारे में kheti kisani की यह ज़रूर पढ़ें
मछली पालन (fish farming) विभाग के विभिन्न स्तरीय कर्मचारियों व अधिकारियों के कार्य जाने
क्र०सं० |
अधिकारी/कर्मचारी |
स्तर |
कार्यक्षेत्र |
कार्य की प्रकृति |
समयावधि |
स्थानीय शिकायत समाधान न होने पर |
---|---|---|---|---|---|---|
1. |
मत्स्य विकास अधिकारी |
ब्लाक स्तर | न्यूनतम/ब्लाक | मछली पालन (fish farming) विकास अभिकरण के माध्यम से संचालित योजनाओं | पूर्णकालिक उपलब्धिता | ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक/सहायक निदेशक मत्स्य/मुख्य अधिकारी |
2. |
मत्स्य निरीक्षक |
तहसील स्तर उपलब्धिता होने पर | तहसील | -तदैव- | उपलब्ध होने पर पूर्णकालिक उपलब्धिता | -तदैव- |
3. |
ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक |
तहसील प्रभारी | न्यूनतम तहसील | -तदैव- एवं मत्स्य विकास अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक के कार्यों का पर्यवेक्षण | पूर्णकालिक | -तदैव- |
4. |
अवर अभियन्ता |
जनपद | जनपद | मत्स्य विकास से सम्बन्धित प्रोजेक्ट तैयार कराना एवं कार्यों का सत्यापन | पूर्णकालिक | -तदैव- मुख्य विकास अधिकारी |
5. |
सहायक निदेशक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी |
जनपद | जनपदीय | मत्स्य विकास से संबंधित जनपद का समस्त योजनाओं का पर्यवेक्षण | पूर्णकालिक | मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी |
6. |
उप निदेशक मत्स्य |
मण्डल | सम्पूर्ण जनपद | मण्डल के अधीन जनपद स्तरीय मत्स्य विकास से सम्बन्धित योजनाओं का अनुश्रवण | पूर्णकालिक | संयुक्त विकास आयुक्त/मण्डलायुक्त |