मछली पालन कैसे करें ? पालन हेतु मासिक पंचांग/कैलेण्डर हिंदी में देखें,How to do fish farming ; View monthly almanac / calendar in Hindi
मत्स्य पालन हेतु मासिक पंचांग/कैलेण्डर (calender for fish farming)
-
प्रथम त्रैमास (अप्रैल, मई व जून)
-
उपयुक्त तालाब का चुनाव।
-
नये तालाब के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल का चयन।
-
मिट्टी पानी की जांच।
-
तालाब सुधार/निर्माण हेतु मत्स्य पालक विकास अभिकरणों के माध्यम से तकनीकी व आर्थिक सहयोग लेते हुए तालाब सुधार/निर्माण कार्य की पूर्णता।
-
अवांछनीय जलीय वनस्पतियों की सफाई कर calender for fish farming के अनुसार machli palan से लाभ कमाएँ
-
एक मीटर पानी की गहराई वाले एक हेक्टेयर के तालब में 25 कुन्तल महुआ की खली के प्रयोग के द्वारा अथवा बार-बार जाल चलवाकर अवांछनीय मछलियों की निकासी।
-
उर्वरा शक्ति की वृद्धि हेतु 250 कि०ग्रा०/हे० चूना तथा सामान्यत: 10 से 20 कुन्तल/हेक्टे०/मास गोबर की खाद का प्रयोग।
-
द्वितीय त्रैमास (जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर,)
-
मत्स्य बीज संचय के पूर्व पानी की जांच (पी-एच 7.5 से 8.0 व घुलित आक्सीजन 5 मि०ग्रा०/लीटर होनी चाहिए)
-
तालाब में 25 से 50 मि०मी० आकार के 10,000 से 15,000 मत्स्य बीज का संचय,calender for fish farming के अनुसार करें
-
पानी में उपलब्ध प्राकृतिक भोजन की जांच।
-
गोबर की खाद के प्रयोग के 15 दिन बाद सामान्यत: 49 कि०ग्रा०/हे०/मास की दर से एन०पी०के० खादों (यूरिया 20 कि०ग्रा०, सिंगिल सुपर फास्फेट 25 कि०ग्रा०, म्यूरेट आफ पोटाश 4 कि०ग्रा०) का प्रयोग।
-
तृतीय त्रैमास (अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर)
-
मछलियों की वृद्धि दर की जांच। calender for fish farming देखें
-
रोग की रोकथाम हेतु सीफेक्स का प्रयोग अथवा रोग ग्रस्त मछलियों को पोटेशियम परमैगनेट या नमक के घोल में डालकर पुन: तालाब में छोड़ना।
-
पानी में प्राकृतिक भोजन की जांच।
-
पूरक आहार दिया जाना।
-
ग्रास कार्प मछली के लिए जलीय वनस्पतियों (लेमरा, हाइड्रिला, नाजाज, सिरेटोजाइलम आदि) का प्रयोग।
-
उर्वरकों का प्रयोग।
-
चतुर्थ त्रैमास (जनवरी, फरवरी एवं मार्च)
-
बड़ी मछलियों की निकासी एवं विक्रय।
-
बैंक के ऋण किस्त की अदायगी।
-
एक हेक्टेयर के तालाब में कामन कार्प मछली के लगभग 1500 बीज का संचय
-
पूरक आहार दिया जाना।
-
उर्वरकों का प्रयोग |